{"_id":"5b843ffd42c792466049b145","slug":"101535393789-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़पुर में घर में घुस कर युवक की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़पुर में घर में घुस कर युवक की गोली मार कर हत्या
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में घर में घुस कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे युवक की ममेरी बहन को फोन पर परेशान करने के विरोध का मामला बताया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहाड़पुर निवासी नरायन सिंह (24) पुत्र अमर सिंह सोमवार रात साढे़ नौ बजे घर के आंगन में बैठा था। इसी दौरान तीन लोग घर में घुसे और नरायन सिंह से मारपीट करने लगे। एक युवक ने तमंचे से नरायन सिंह को गोली मार दी। गोली नरायन सिंह के सीने में लगने से वो घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। नरायन सिंह के भाई राहुल ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
राहुल का कहना है कि युवक शिकोहाबाद में रहने वाली उसकी ममेरी बहन को फोन पर परेशान करते थे। इसी को लेकर युवकों ने कई बार विवाद के बाद सोमवार सुबह भी झगड़ा हुआ तो ग्रामीणें ने मामला शांत करा दिया था। राहुल का आरोप है कि रात में आरोपी घर में घुसे नरायन सिंह से मारपीट करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने नरायन सिंह को गोली मार दी और फरार हो गए। राहुल ने पुलिस को तीनों युवकों के नाम भी बताए गए हैं। नरायन सिंह की शादी छह महीने पहले हुई थी। थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि युवती को लेकर विवाद में युवक की हत्या हुई है। मामले की जांच की जा रही है।