{"_id":"5b82d69042c79246475f726e","slug":"101535301264-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाई और बहनोई ने किया किशोरी से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाई और बहनोई ने किया किशोरी से गैंगरेप, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दो भाई और बहनोई ने मिलकर एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।
थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 21 जुलाई को अपने भाई की ससुराल से अपने गांव आ रही थी। तभी किशोरी का एक परिचित नीरज मिल गया और उसने गांव जाने की बात कहकर किशोरी को कार में बैठा लिया। कार में पहले से दो व्यक्ति और एक महिला बैठी थी। किशोरी को कार में बिठाने के बाद आरोपी उसे सीधे काठगोदाम हल्द्वानी उत्तराखंड ले गए, जहां रेलवे कालोनी में किशोरी के साथ नीरज के साथी राहुल, उसके भाई बंटू और बहनोई राकेश शर्मा ने रेप किया। उस घर में राकेश की पत्नी रचना शर्मा और उसकी मां रजनी भी मौजूद थी। रचना राहुल की बहन है। पीड़िता ने किसी तरह परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी को भगा ले गया
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को युवक भगा ले गया। पीड़िता के परिजनों ने सचिन पुत्र फेर सिंह निवासी नगला उल्फत थाना सोरों जिला कासगंज पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।