{"_id":"5b5ca7594f1c1bb37b8b519b","slug":"101532798809-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, तीन लोग घायल
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना मलावन क्षेत्र के गांव कुंवरपुर नगरिया निवासी महेश चंद्र (40) पुत्र चैनूसिंह दो जुलाई को बाइक पर सवार होकर सोंसा मोड़ के समीप से गुजर रहा था। उसी समय मैक्स की टक्कर से वह घायल हो गए थे। जिनका परिजन आगरा अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उसी समय उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ गुड्डू पुत्र फैजान शाह निवासी किदवई नगर गल्ला मंडी समीप ट्रैक्टर- ट्रॉली से गिरकर, विनोद पुत्र खुशीराम निवासी नगला रंजीत बागवाला धुमरी समीप बाइक अज्ञात वाहन की टक्कर से और हरेंद्र पुत्र रघुराज निवासी सिकंदराराऊ हाथरस पिलुआ समीप रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सहावर। सुन्नगढ़ी क्षेत्र में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र में ग्राम गढ़ी के समीप अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने एंबुलेंस को फोन किया। उसे एंबुलेंस अस्पताल ले गया। युवक स्थिति गंभीर थी। जब से उससे पूछताछ की गई तो वह अपना नाम श्रीराम पुत्र रामचरण निवासी गफा थाना कादरचौक जनपद बदायूं बताया। वह अधिक कुछ नहीं बता सका और गंभीर घायल होने के कारण वह बेहोश हो गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसे अस्पताल में डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। हादसे में युवक की मौत की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी उसके परिवारीजनों को भी दी गई है। मौत की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। देर शाम तक परिवारीजन मौके पर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। पुलिस के द्वारा युवक के परिजनों के आने की प्रतीक्षा की जा रही थी।