{"_id":"5b48e0d84f1c1b3d748b46e8","slug":"101531502808-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा और बालिका में मेधा चौहान ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा और बालिका में मेधा चौहान ने मारी बाजी
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी परिसर में चल रही अंडर-25 दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा तथा बालिका वर्ग में मेधा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मैनपुरी जिला स्पोर्ट्स चैस एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय अंडर 25 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों के बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। बालक वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा ने प्रथम, निधीशु दुबे ने द्वितीय, ओम चौहान ने तृतीय, सृजन सक्सेना ने चतुर्थ तथा अमोल यादव ने पांचवां स्थान पाया।
बालिका वर्ग में मेधा चौहान ने प्रथम, स्वाती पाल ने द्वितीय, यूनिका ने तृतीय, आराध्या चौहान ने चतुर्थ तथा गौरी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सचिव गजेंद्र सिंह चौहान, अवधेश कुमार जौहरी सहित आदि मौजूद रहे।