{"_id":"5b21279d4f1c1bf16e8b7bfe","slug":"101528899485-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी से ब्राह्मणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी से ब्राह्मणों में रोष
Updated Wed, 13 Jun 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों की बहन-बेटियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में सुरीर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस टिप्पणी को लेकर ब्राह्मणों में रोष है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सुरीर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव भिदौनी निवासी पंकज पुत्र राधेश्याम ने सुरीर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के जाटव समाज के देवराज पुत्र पातीराम ने फेसबुक पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की है। इससे ब्राह्मण समाज के लोगों में रोष है। जब समाज के लोग इस पोस्ट का विरोध करने आरोपी के घर गए तो वहां उसके पिता पातीराम, भाई वीरेंद्र और थान सिंह मिले। उनसे टिप्पणी के बारे में कहा तो उन्होंने कहा कि ये पोस्ट हमने ही डलवाई है और भविष्य में फिर डलवाएंगे। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
अश्लील टिप्पणी को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। मंगलवार शाम को डाली गई पोस्ट को देखते ही बुधवार सुबह ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग थाना सुरीर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया है कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर एक युवक को हिरासत में लिया है।