फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   भीषण गर्मी में पेयजल संकट, जनता कर रही आंदोलन

भीषण गर्मी में पेयजल संकट, जनता कर रही आंदोलन

Thu, 31 May 2018 11:39 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पेयजल संकट, जनता कर रही  आंदोलन
water
फिरोजाबाद। भीषण गर्मी में शहर में इन दिनों पेयजल संकट बना हुआ है। हर रोज पानी के लिए दूर चलकर हैंडपंप, सबमर्सिबल पर कतार लगती है और विरोध में जाम लगता है। गुरुवार को भी पेयजल संकट से त्रस्त लोगों ने जलेसर रोड पर जाम लगाया। खाली बर्तन लेकर हंगामा किया। महापौर के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर आठ मोहल्ला टापाकलां की जनता ने गुरुवार को सुबह जलेसर रोड पर खाली बर्तन रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। बूंद-बूंद पानी को तरस रहे महिला-पुरुषों ने महापौर के खिलाफ खूब नारेबाजी की। पारा बढ़ने के साथ-साथ पेयजल संकट का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है, नगर निगम के संसाधन जनता की प्यास बुझाने में अक्षम हैं।
विज्ञापन


जलेसर रोड के मोहल्ला टापाकलां में एक माह से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। सुबह होते ही जनता खाली बर्तन लेकर भटकने को मजबूर है। क्षेत्र की महिलाओं का कहना है कि विभव नगर टंकी से पानी आता है, शुरू के एक-दो मकान छोड़कर पूरी गली में पानी नहीं पहुंचता है। पेयजल समस्या के संबंध में महापौर, पार्षद नरेश कुमार के साथ जलकल विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित क्षेत्र की जनता ने सुबह आठ बजे जलेसर रोड पर खाली बर्तन रखकर जाम लगा दिया। महापौर व नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सहायक अभियंता पीके सिंह ने जनता की समस्या सुनी। उन्होंने जल्द समस्या निदान का आश्वासन दिया तब जनता ने जाम खोला। इस मौके पर आलोक कुमार, प्रदीप मिश्रा, नरेश कुमार, नारायन सिंह, चंद्रप्रकाश, हेमलता शर्मा, गुड्डी यादव, सुनीत यादव आदि मौजूद थे।

मई-जून गर्मी का पीक सीजन होता है। इन महीनों में पानी की बेहद मांग रहती है। इसके बावजूद जलकल विभाग के अफसर अब पेयजल टंकियों की सफाई कर रहे हैं। विभव नगर टंकी की दो दिन से सफाई चल रही है। इसके चलते विभव नगर टंकी से जुड़े मोहल्लों में दो दिन से पेयजल संकट है।

जलकल विभाग के कंट्रोल रूम के नंबर 7088118002 पर सुबह से देर तक पेयजल समस्या, लाइन लीकेज, हैंडपंप, सबमर्सिबल खराब होने से संबंधित हर रोज दो दर्जन से अधिक शिकायतेें आ रही हैं। मार्च-अप्रैल माह में जहां हर रोज 40-50 टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है अब ये मांग एक सैकड़ा तक पहुंच गई है।


बुधवार को भी जलकल विभाग द्वारा 93 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। गुरुवार को मोहल्ला दखल, अंबेडकर पार्क रसूलपुर, पेमेश्वर गेट तलैया, भीकनपुर रैपुरा, अष्टावक्र सैलई, छारबाग भट्टा, माता वाला मोहल्ला व सम्राट नगर में नलकूप खराब थे। कश्मीरी गेट, सम्राट नगर, आजाद नगर, होली वाली भट्ठी, मोहम्मदपुर में सबमर्सिबल खराब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed