फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   संविदा कर्मचारियों के आंदोलन ने पकड़ी गति

संविदा कर्मचारियों के आंदोलन ने पकड़ी गति

Thu, 24 May 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों के आंदोलन ने पकड़ी  गति
मैनपुरी। बिना चेतावनी और गलती के सेवा समाप्त किए जाने से आक्रोशित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने दूसरे दिन सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए साथी कर्मचारी को बर्खास्तगी के लिए जारी किए गए आदेश की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद के संविदा कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं। गुरुवार को दूसरे दिन संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने विभाग द्वारा साथी संविदा कर्मचारियों के लिए जारी किए गए बर्खास्ती आदेश की प्रतियां जला दीं।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करने के बाद सीएमओ को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश के सभी साथियों की संविदा बहाल किए जाने की मांग की है। इस मौके संदीप सिंह चौहान, संजय पंकज शर्मा, विपुल कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन स्वास्थ्य सेवाएं बाधित दिखीं। सीएचसी और पीएचसी के साथ ही जिला अस्पताल स्थित जिला स्तरीय ड्रग रजिस्टेंस क्षय रोग केंद्र और आयुष विंग में गुरुवार को ताला लटकता रहा। इसके चलते मरीज निराश ही घर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed