फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अधिक मास में 100 रोडवेज की बसें गोवर्धन दौड़ाईं

अधिक मास में 100 रोडवेज की बसें गोवर्धन दौड़ाईं

Mon, 21 May 2018 08:15 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
अधिक मास में 100 रोडवेज की बसें गोवर्धन दौड़ाईं
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। अधिक मास में गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा को उमड़ रही भीड़ को लेकर रोडवेज ने 100 बसें चलाई हैं। यह बसें गोवर्धन के लिए दो चक्कर लगा रही हैं। नए बस अड्डे से गोवर्धन के लिए चलने वाली रोडवेज की यह बसें 24 घंटे उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


16 जून से शुरू हुए अधिक मास में मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन दर्शन को आने वाली भीड़ में इजाफा हुआ है। गोवर्धन की सप्ताकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बसों को इंतजाम किया है। करीब 100 बसें गोवर्धन के लिए चलाई हैं। 24 घंटे रोडवेज के नए बस अड्डे से यह बसें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


एआरएम अक्षय कुमार का कहना है कि अधिक मास के चलते 100 बसें गोवर्धन के लिए चलाई गई हैं। एक बस दो चक्कर गोवर्धन का लगा रही हैं। इनमें जेनर्म की बसें शामिल की गई हैं। गोवर्धन के लिए 24 घंटे बसें उपलब्घ रहेंगी। अगर किसी को बस नहीं मिलती है तो वह अपनी परेशानी बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकादशी-पूर्णिमा पर 25 बसें और बढ़ेगी
मथुरा। एकादशी और पूर्णिमा पर गोवर्धन में उमड़ने वाली परिक्रमार्थियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने मंडल से 25 बसों की मांग की है। इन बसों को भी गोवर्धन मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed