{"_id":"5ade237a4f1c1b23338b4a4f","slug":"101524507514-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे अपनी छोड़ लूट की बाइक से भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरे अपनी छोड़ लूट की बाइक से भागे
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के जाजूमई पुल के पास अपाचे सवार बदमाशों ने एक बाइक लूट ली। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा होते देख लुटेरे अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को तलाशने का प्रयास किया।
महेश पुत्र अंतराम निवासी नगला गेहूूं थाना जसराना अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जाजूमई पुल के पास अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने उससे बाइक लूट ली। जब महेश ने शोर मचाया तो लोग दौड़ कर आने लगे। भीड़ को आता देख बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। जबकि महेश की बाइक ले उड़े। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि बाइक बरामद कर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।