{"_id":"5ad9fff94f1c1b9e098b5893","slug":"101524236281-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों के कोटे के हैंडपंपों से बुझेगी ग्रामीणों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों के कोटे के हैंडपंपों से बुझेगी ग्रामीणों की प्यास
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप
फिरोजाबाद। जिले में माननीयों के कोटे से लगने वाले हैंडपंप ग्रामीणों की प्यास बुझाएंगे। गर्मी का सीजन देख जल निगम ने माननीयों से प्राप्त सूची के आधार पर हैंडपंप लगाने का काम शुरू कर दिया है।
योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को लेकर गंभीर है। शासन ने नवंबर में जलनिगम को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या के निदान के लिए हर विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 हैंडपंप लगवाने के निर्देश दिए थे।टूंडला से विधायक प्रो. एसपी सिंह बघेल, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा और सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, एमएलसी डा. असीम यादव और डा. दिलीप यादव को 100-100 हैंडपंप लगवाने के लिए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जलनिगम ने माननीयों को पत्र भेजकर कोटे के अनुसार सूची उपलब्ध कराने को कहा है, परंतु वित्तीय वर्ष के अंत में माननीयों ने 546 हैंडपंप लगवाने की सूची उपलब्ध कराई है। जलनिगम ने सूची अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजी है। जिसमें जिला स्तर पर 287 हैंडपंप लगाने का अनुमोदन मिला है। जलनिगम के प्रभारी अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से अनुमोदन मिलने के बाद हैंडपंप लगाने का काम शुरू हो गया है। अबतक 150 हैंडपंप लगाने का काम हो चुका है। शेष हैंडपंप लगवाने का काम जारी है।