{"_id":"5ad0a4b44f1c1b32638b45c2","slug":"101523623092-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने माना जिले में नहीं आई आपदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने माना जिले में नहीं आई आपदा
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बारिश और आंधी से किसानों को भले ही नुकसान हुआ हो, लेकिन जिला प्रशासन और शासन ने आपदा की बात नहीं मानी है। इस कारण बारिश के बाद हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा। वहीं, बारिश के दूसरे दिन भी अन्नदाता अपनी फसलों को सूखाते दिखाई दिए।
बुधवार सुबह और शाम को हुई बारिश से किसानों की फसल पूरी तरह से भीग गई थी। वहीं, तेज हवा के कारण कटी पड़ी फसल काफी दूर बिखर गई थी। धूप निकलने के बाद कई किसानों के खेतों में फसल काली भी पड़ने लगी है। बारिश के दूसरे दिन भी किसान पूरे दिन खेतों में फसल को फैलाते दिखाई दिए।
इससे धूप लगने से भीगी फसल सूख जाए। वहीं कई किसान शुक्रवार को भी खेत में बिखरी पड़ी फसल को बीनने में लगे रहे। जिले में कृषि विभाग ने आकलन किया, लेकिन फसल बीमा कंपनी से आकलन नहीं कराया। इस कारण जिले में किसानों को नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है।