फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जिला योजना समिति के सात सदस्यों में छह निर्वाचित

जिला योजना समिति के सात सदस्यों में छह निर्वाचित

Wed, 28 Mar 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति के सात सदस्यों में छह  निर्वाचित
चुनाव
फिरोजाबाद। जिला योजना समिति के सात सदस्यों में से तीन पदों के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित एडीएम न्यायिक कक्ष में मतदान की प्रक्रिया चली। तीन सदस्यों के चुनने के बावजूद जसराना नगर पंचायत से किसी का चुनाव नहीं हो सका। इसके कारण एक पद रिक्त रहेगा।
विज्ञापन


नगर निकायों में चुनाव होने के साथ जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया था। चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली। मतदान के लिए नगरपंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम फिरोजाबाद के पार्षद मतदान करने के लिए पहुंचे। मतदान के लिए जाने वाले मतदाताओं को सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। कुल 181 मतदाताओं को इस मतदान में हिस्सा लेना था।
विज्ञापन


लेकिन मात्र 117 पालिका एवं नगर पंचायतों के पार्षद मतदान करने के लिए पहुंचे। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन बजे के बाद डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीकिशन शर्मा, डीपीआरओ गिरीशचंद्र, वरिष्ठ लिपिक जगवीर सिंह, वरिष्ठ लिपिक डीआरडीए उदयवीर सिंह व कृषि विभाग से राजकुमार ने काउंटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चली काउंटिंग के बाद परिणाम की घोषणा की गई। इसमें काउंटिंग में सबसे पहले एससी, इसके बाद पिछड़ा वर्ग और उसके बाद सामान्य वर्ग का परिणाम घोषित किया जाना था। परिणाम घोषित होने के साथ ही कम वोट वाले को जीत हाथ लगी जबकि अधिक वोट पाने पर हार का सामना करना पड़ा। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री किशन शर्मा ने बताया कि सात निकायों में छह का चुनाव हो गया है। जसराना नगर पंचायत रिक्त रह गई है।

फिरोजाबाद नगर निगम से जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचित होने के लिए विमला देवी ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन पहले एससी वर्ग का चुनाव होने के ही कारण 81 वोट पाने के कारण नरेश कुमार के हाथ ही जीत लगी। नरेश कुमार फिरोजाबाद से जीते। अनारक्षित महिला वर्ग में विमला देवी को सर्वाधिक 69 मत मिले लेकिन फिरोजाबाद निगम से निर्वाचित हो जाने के कारण 22 वोट पाने वाली रीता शर्मा टूंडला व 18 वोट पाने वाली फरिहा की शिखा को जीत हासिल हुई।


शिकोहाबाद नगर पालिका से जिला योजना समिति के सदस्य चुने गए दिलीप कुमार उर्फ देव के समर्थक सीधे जिला मुख्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। दिलीप तो जैसे ही कार्यालय से बाहर निकले तो उनको फूलमालाओं से लाद दिया। जोशीला स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed