{"_id":"5abbc6b54f1c1bfc298b462d","slug":"101522255541-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 करोड़ से होंगे जिले में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 करोड़ से होंगे जिले में विकास कार्य
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उप चुनाव के बाद हुई जिला पंचायत की पहली बैठक में वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 28 करोड़ 42 लाख रुपए का व्यय संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव ने सड़क जांच रिपोर्ट समय से प्रस्तुत नहीं करने पर एक्सईएन आरईएस से तीन दिन के भीतर इसे देने का अल्टीमेटम दिया।
जिला पंचायत की बैठक में जहां एक ओर वित्तीय वर्ष 2017-18 के पुनरक्षित बजट में 42 करोड़ 56 लाख 42 हजार रुपये आय के सापेक्ष 38 करोड़ 28 लाख 26 हजार चार सौ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया। सदन ने पुराने बजट को अगली बैठक होने तक स्थगित करने का निर्णय लिया। वहीं वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अनुमानित आय तीस करोड़ 61 लाख 87 हजार नौ सौ रुपये के सापेक्ष विकास कार्यों के लिए 28 करोड़ 42 लाख 36 हजार रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जिसे सर्वसम्मति से पास करा लिया। विकास कार्यों के लिए प्रस्तुत बजट के संबंध में अध्यक्ष अमोल यादव ने सभी सदस्यों से तीन दिन में प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी बीएन मिश्रा ने वर्ष 2018-19 के दौरान जिला निधि में लगभग दो करोड़ 19 लाख 51 हजार रुपये बचत का अनुमान जाहिर किया। जिला पंचायत सदस्य रामसिया यादव, बबली पत्नी भुवनेश एवं अनुजेश प्रताप सिंह को छोड़ अन्य सभी 29 सदस्य सदन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू के कार्यकाल में बनी सड़कों की जांच की रिपोर्ट समय से प्रस्तुत नहीं करने पर अपर मुख्य अधिकारी एवं एक्सईएन आरईएस के मध्य झड़प हो गई। लगभग दो माह पूर्व डीएम के निर्देश पर हुई जांच के बारे में जानकारी करने के बाद जिपं अध्यक्ष ने रोष व्यक्त करते हुए एक्सईएन आरईएस को तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया।
कुछ सदस्यों ने पचोखरा में लगने वाले पशुहाट का लाइसेंस नवीनीकरण कराने का मामला भी उठाया। लेकिन अध्यक्ष द्वारा इस संबंध में आगामी एक-दिन के बाद निर्णय लेने की बात कही। जानकारी के अनुसार पचोखरा में लगने वाली पशु हाट के संचालन को लेकर ग्राम सभा व सपा से जुडे़ एक जनप्रतिनिधि के मध्य रस्साकसी चली आ रही है। असल में पशुहाट से होने वाली आय पर ग्राम सभा