फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   महिला की हत्या के मामले में पति और पुत्र पर रिपोर्ट

महिला की हत्या के मामले में पति और पुत्र पर रिपोर्ट

Tue, 27 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के मामले में पति और पुत्र पर  रिपोर्ट
मर्डर - फोटो : SELF
फिरोजाबाद/सिरसागंज। मोहल्ला मियां बाजार में सोमवार रात महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। हत्या के पीछे संपत्ति विवाद सामने आ रहा है। मृतका के पुत्र ने पिता एवं बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी डा.मनोज कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थाना सिरसागंज के मियां बाजार स्थित मकान में पुष्पा देवी गुप्ता (70) पत्नी शिवदत्त गुप्ता का शव बोरी में बंद मिला था। हत्या के मामले में मृतका के पुत्र श्रीभगवान गुप्ता ने अपने पिता शिवदत्त गुप्ता व बड़े भाई ब्रहमदत्त गुप्ता उर्फ बीडी के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या में धारदार हथियार से करने की पुष्टि हुई है। मृतका की गर्दन, सिर और शरीर के अन्य हस्सों में चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


एक कान कटा हुआ था। डीएम नेहा शर्मा व एसएसपी डा.मनोज कुमार, एसडीएम चंद्रभानु सिंह, सीओ अजय चौहान एवं थानाध्यक्ष रवींद्र दुबे पहुंचे। डीएम ने ब्रहमदत्त गुप्ता उर्फ बीडी के पहली पत्नी के बच्चों से बातचीत की। एसएसपी ने मकान की दोबारा से तलाशी लेने के निर्देश दिए हैं। आला कत्ल भी बरामद नहीं हो सका था। पुलिस ने बड़े बेटे ब्रहमदत्त के भी मकान की तलाशी ली। थानाध्यक्ष सिरसागंज ने बताया कि हत्या के मामले में बेटे की तहरीर पर मृतका के पति एवं बड़े बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह छह बजे शिवदत्त गुप्ता को लोगों ने टहलते हुए देखा था। शिवदत्त को देखते ही हर कोई चौंक गया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन तब तक वह गायब हो गया।

क्षेत्रीय बाशिंदों की मानें तो प्लाईवुड का काम करने वाले शिवदत्त गुप्ता एवं उनकी पत्नी पुष्पादेवी के मध्य विवाद काफी दिनों से चल रहा था। शिवदत्त बड़े बेटे ब्रहमदत्त उर्फ बीडी के साथ रहते थे तो पुष्पादेवी अपने छोटे बेटे के साथ रहती थीं। पिछले दिनों दामाद ने हस्तक्षेप करके दोनों के मध्य समझौता कराया था। इसके ही बाद से दोनों साथ रहने लगे थे।


छोटा बेटा रात्रि करीब साढ़े नौ बजे गाड़ी खड़ी करने के लिए मकान पर पहुंचा तब अंदर लाइट बंद थी। मां एवं पिता का फोन बंद जाने पर अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों को बुला लिया। पड़ोसियों की माने तो सोमवार को दोपहर दोनों (शिवदत्त गुप्ता व उनकी पत्नी पुष्पादेवी) के मध्य विवाद हुआ था। कुछ लोगों ने वहां से शिवदत्त को सामान ले जाते हुए भी देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed