फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब 43 लाख हड़पने में फंसा जयकृष्ण सिंह राणा

अब 43 लाख हड़पने में फंसा जयकृष्ण सिंह राणा

Sat, 10 Feb 2018 07:49 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
अब 43 लाख हड़पने में फंसा जयकृष्ण सिंह  राणा
डेमो - फोटो : डेमो
फरह (मथुरा)। एक बार फिर कल्पतरु ग्रुप का मालिक जयकृष्ण सिंह राणा 43 लाख रुपये हड़पने में फंस गया है। फरह के चुरमुरा पर फ्लैट तैयार कराने वाले ठेकेदार ने भुगतान न करने पर कल्पतरु ग्रुप के मालिक और उसके तीन नुमाइंदों के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, दिल्ली और यूपी के निवेशकों के प्लाट और फ्लैट की एवज में 500 करोड़ रुपये लेकर कल्पतरु ग्रुप का मालिक जयकृष्ण सिंह राणा फरार है। निवेशक और एजेंट तो अभी तक कल्पतरु ग्रुप के मालिक के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रहे थे, लेकिन शुक्रवार की रात चुरमुरा पर फ्लैट तैयार करने वाले ठेकेदार ने खिलाफत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आगरा के रामबाग निवासी किशन सिंह पुत्र नेक सियाराम ने कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा, विपिन यादव, भीकम सिंह बघेल और एमसी शर्मा के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया है। ठेकेदार का आरोप है कि चुरमुरा पर पांच ब्लॉक के फ्लैट उनके द्वारा तैयार किए गए थे। करीब 38 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पांच लाख रुपये फ्लैट बुक कराने की धनराशि जमा कराई थी। 43 लाख रुपये की धनराशि बार-बार मांगने पर उन्हें नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने को दबिशें दी, पर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed