{"_id":"5a68cc3c4f1c1b8a268b637e","slug":"101516817468-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/एका। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सेंटई निवासी युवक का शव पीएसी की गोताखोर टीमों ने नगला धारू पुल के समीप से बरामद कर लिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 19 जनवरी को युवक बाइक से मौसेरे साले के साथ नगला देवी गया था।
थाना फरिहा के गांव सेंटई निवासी नरेंद्र उर्फ रिंकू (23) पुत्र दिनेश यादव 19 जनवरी को मौसेरे साले थाना एका के नगला देवी निवासी अनिल कुमार के साथ बाइक से उनके गांव गया था। रास्ते में नहर पुल नगला धारू के समीप बाइक फिसलने से वह नहर में गिर गया। उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
मंगलवार को उसे खोजने के लिए पीएसी की गोताखोर टीम को बुलाया गया। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे करीब रिंकू का शव नहर से निकाल लिया गया। एसडीएम रिजवान अहमद व थाना पुलिस मौजूद थी। रिंकू का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष एका विजय कुमार गौतम ने कहा कि युवक नहर के किनारे जाने के दौरान पैर फिसलने के कारण मौत हुई है। परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।