{"_id":"5a464dff4f1c1b0b788b57d0","slug":"101514556927-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर 12 गाय मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर 12 गाय मरीं
Updated Fri, 29 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
गाय
- फोटो : डेमो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली रेल खंड पर गांव अजीजपुर के समीप ट्रेन से कटकर 12 गाय मर गईं। गायों के मालिक का कोई पता नहीं लग सका। सूचना पर पहुंची पुलिस और हिंदू संगठनों के लोगों ने मृत गायों को दफन करवा दिया।
शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा कि गांव अजीजपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर काफी दूर तक गायों के शव फैले पड़े हैं। यह गुरुवार रात किसी ट्रेन से कट गई थीं। गांव में खबर लगते ही वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। गोरक्षा समिति और गोरक्षा दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। सीओ चंद्रधर गौड़, इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक फोर्स के साथ पहुंच गए। गोसेवकों का कहना है कि यदि रेलवे लाइन के सहारे सुरक्षा दीवार सही होती तो यह घटना नहीं होती।