फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   छात्रा को गोली मारने वाला नाबालिग गिरफ्तार

छात्रा को गोली मारने वाला नाबालिग गिरफ्तार

Thu, 28 Dec 2017 07:43 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को गोली मारने वाला नाबालिग गिरफ्तार
police - फोटो : demo
मथुरा। स्कूल जाते समय छात्रा को गोली मारने वाला नाबालिग गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके साथी किशोर को बीते दिन ही पकड़ लिया था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने उससे बात नहीं की थी जो उसे बहुत बुरा लगा। कुछ दिन पहले छात्रा ने अपने परिवार वालों से कहकर उसकी पिटाई भी कराई थी। इसका बदला लेने के लिए गोली मारी थी।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर की सुबह मथुरा-वृंदावन मार्ग पर 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को बाइक सवारों ने रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने विरोध किया तो उसके पेट में गोली मार दी। शहर में दिनदहाड़े हुई घटना से सनसनी फैल गई। क्योंकि मामला छात्रा को गोली मारने का था लिहाजा पुलिस ने भी आरोपी की गिरफ्तारी को जगह-जगह दबिश दी। गुरुवार को पुलिस ने नामजद किशोर को हाईवे थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी बीते दिन पकड़ लिया था।
विज्ञापन


दोनों नाबालिगों को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि आरोपी ने गोली मारने के तीन कारण बताए हैं। जिनमें लड़की के घर वालों द्वारा की गई पिटाई का बदला, छात्रा की शिकायत पर स्कूल से निकाला जाना और उसका बात न करना बताया है। आरोपी से तमंचा बरामद कर लिया गया है। यह इकतरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की हालत में हो रहा सुधार
मथुरा। छात्रा की हालत में सुधार हो रहा है। आपरेशन के बाद उसके पेट से गोली निकाल दी गई थी। हालांकि पूरी तरह से सामान्य होने में उसे अभी वक्त लगेगा। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी हालत सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed