{"_id":"5a44f9b74f1c1ba12d8bb23f","slug":"101514469815-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधारी जाएगी वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधारी जाएगी वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
traffic
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी सवर्ज्ञ राम मिश्र ने निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया। साथ ही वृंदावन में स्वच्छता अभियान और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने को कहा। दारुक पार्किंग और सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल के सामने की पार्किंग स्थल के विस्तारीकरण पर भी मंथन किया।
जिलाधिकारी गुरुवार शाम पानीगांव स्थित फैसिलिटी सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इसके बाद दारुक पार्किंग स्थल का अवलोकन किया।
उन्होंने नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर कूड़ा प्रबंधन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि वृंदावन और गोवर्धन में शनिवार, रविवार और त्योहारों पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर योजना बनाई जा रही है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के साथ ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने के भी आदेश दिए हैं।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुुरुस्त रखने के लिए पुलिस की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के खराब होने के प्रश्न पर डीएम ने कहा कि वह एसएसपी से बात कर इस व्यवस्था को सुचारु कराने का प्रयास करेंगे। इस दौरान नगर आयुक्त डा. उज्ज्वल कुमार, सीडीओ पवन कुमार गंगवार, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि उपस्थित थे।