फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सहकारिता चुनाव की सरगर्मियां तेज

सहकारिता चुनाव की सरगर्मियां तेज

Fri, 22 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सहकारिता चुनाव की सरगर्मियां तेज
फिरोजाबाद। जनवरी माह में होने वाले सहकारिता चुनावों को लेकर विभागीय स्तर पर सरगर्मियां तेज हो गईं हैं। शासन स्तर से जारी निर्देशों के बाद सहकारिता विभाग में प्रारंभिक समितियों के क्षेत्र निर्धारण की डाटा फीडिंग का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंद्रह जनवरी से लेकर तीस जनवरी के मध्य होने वाली सहकारिता चुनाव प्रक्रिया को लेकर आवश्यक तैयारियों में तेजी आ गई है। शासन स्तर से जारी निर्देशों के बाद सहकारिता विभाग ने प्रारंभिक समितियों के क्षेत्र निर्धारण से जुड़ी सूचनाओं की फीडिंग कराई जा रही है। जिले में चुनाव योग्य लगभग 105 सहकारी समितियों के क्षेत्र निर्धारण की फीडिंग को समितियों से जुड़ी पत्रावली खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन


सहकारी समितियों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए निदेशालय स्तर से आवश्यक चुनाव सामग्री जिले को उपलब्ध करा दी गई है। जानकारी के अनुसार सहकारिता चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की समस्त शाखाओं के शाखा प्रबंधकों और सहकारी कुर्क अमीनों की एक आवश्यक बैठक 23 दिसंबर को अपराह्न 12 बजे एआर कोआपरेटिव कार्यालय में आहुत की गई है। बैठक के दौरान विभिन्न सहकारी समितियों से जुड़ी बकाया वसूली के संबंध में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed