फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1392 मजरों में पहुंचेगी बजली

1392 मजरों में पहुंचेगी बजली

Thu, 14 Dec 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
1392 मजरों में पहुंचेगी  बजली
electricity - फोटो : amar ujala
एटा। अक्तूबर 2018 तक जिले के सौ आबादी वाले मजरों में विद्युतीकरण कराया जाएगा। अधिकारियों ने विद्युतीकरण कराए जाने वाले 1392 मजरों को चिह्नित कर लिया है। नवीन दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत चयनित मजरों में सर्वे कार्य कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता के अनुसार 131 मजरों में विद्युतीकरण का काम शुरू भी हो चुका है।
विज्ञापन



नवीन दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत सौ लोगों की आबादी वाले 1392 मजरों में सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं पांच सौ एवं तीन सौ लोगों की आबादी वाले गांव अभी भी संतृप्त नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन



 11वीं दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत जिले में पांच सौ आबादी वाले 368 गांवों को विद्युतीकरण के लिए चिह्नित किया गया था। इनमें से 131 का काम पूरा हो चुका है। वहीं 12वीं दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में 300 तक आबादी वाले चिह्नित 471 गांवों में से 465 का काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार वित्तीय वर्ष में दोनों योजनाएं संतृप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत चिह्नित 100 आबादी तक के 1392 मजरों का विद्युतीकरण अक्टूबर 2018 तक पूरा हो जाएगा। वहीं तीन सौ से अधिक आबादी वाले गांव मजरों का विद्युतीकरण वित्तीय वर्ष में पूरा हो जाएगा। महज 62 गांव शेष हैं।
-सोपाली सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed