{"_id":"5a2fe1de4f1c1bca678c1147","slug":"101513087454-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र ने संभाला कोसीकलां पालिकाध्यक्ष का पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र ने संभाला कोसीकलां पालिकाध्यक्ष का पदभार
Updated Tue, 12 Dec 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा) बसपा के नरेंद्र कुमार इंजीनियर को मंगलवार दोपहर गांधी चिकित्सालय में जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की शपथ एडीएम प्रशासन आदित्य कुमार शुक्ला ने दिलाई। इस दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नरेंद्र कुमार ने कहा नगर का विकास मेरा जुनून और जज्बा है। गंदगी, जलभराव से निजात दिलाना और पानी की किल्लत को दूर करना उनकी प्राथमिकता है।
सुबह से ही पालिका परिसर में शपथ ग्रहण को लेकर गहमागहमी थी। एडीएम प्रशासन ने नरेंद्र कुमार इंजीनियर और 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मांट के विधायक और पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, पलवल के पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष इंद्रा शर्मा, निहाल सिंह, दिगंबर सिंह, सुशीला देवी, इंदी सिंह, डा. एनएल शर्मा, दिनेश कुमार, कन्हैया शर्मा, जगदीश सुपानिया, एसडीएम डा. राजेंद्र पेंसिया, सीओ चंद्रधर गौड़ आदि मौजूद रहे। संचालन जयवीर सिंह ने किया।