{"_id":"5a1863f44f1c1ba7678bd97f","slug":"101511547892-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद एवं बीज की दुकानों पर छापेमारी, एक लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद एवं बीज की दुकानों पर छापेमारी, एक लाइसेंस निरस्त
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर जिले में खाद एवं बीज की दुकानों पर छापेमारी कर 18 सेंपल लेकर जांच को भेजे गए। तीन दुकानों को नोटिस एवं एक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने टीम के साथ टूंडला और फिरोजाबाद की खाद एवं बीज की दुकानों पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि करीब 25 दुकानों में चेकिंग की गई।
अभिलेख अधूरे मिलने पर आसफाबाद में स्थित रिंकी खाद भंडार, मटसेना के हरियाली वाटिका एवं टूंडला में किसान सेवा केंद्र को नोटिस जारी किया है। कृष्णा बीज भंडार टूंडला में खाद लाने के कोई बिल नहीं दिखाने पर दुकान का लाइंसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
जबकि डीएपी के 12 सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बीएसए एवं चतुर्थ एवं प्रभारी जिला कृषि रक्षाधिकारी डा.योगेंद्र कुमार ने बताया कि राधाकृष्ण बीज भंडार, शिव शक्ति बीज भंडार, वेद प्रकाश खाद भंडार, संजीव खाद भंडार, मुखिया खाद भंडार से छह नमूने लिए है। जिंक सल्फेट एवं सल्फर उर्वरक के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।