{"_id":"5a1863e84f1c1b193e8b4a09","slug":"101511547880-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किसान से लूटे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने किसान से लूटे दो लाख रुपये
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला खंगर के ग्राम गनपतपुर में बैंक से पैसा निकाल कर ले जा रहे किसानों को बाईक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया और मौके से फरार हो गये।
मामला शुक्रवार की दोपहर का है जब सत्यवीर और उसके पिता श्रीकृष्ण सिरसागंज बैंक आफ इंडिया में आए। उन्हाेंने अपने खाते से दो लाख रुपये की नगदी निकाली। पैसे निकालने के बाद दोनों लोग टैंपो में बैठ कर अपने गांव के लिये रवाना हो गये।
नगला खंगर पहुंचने पर सत्यवीर ने वहां पर एक मकान में रखी अपनी साईकिल निकाली और अपने पिता को साईकिल पर बैठाकर अपने गांव गनपतपुर की ओर चलने लगा। लेकिन गांव के पास पहुंचते ही एक बाईक पर बैठे तीन युवकों ने उन्हे घेर लिया और हथियारों के बल पर उनसे पैसों का थैला छीन लिया।
विज्ञापन
पैसे कब्जे में आते ही तीनों बदमाश मौके से फरार हो गये। वहीं घटना की जानकारी होते ही थाना नगला खंगर पुलिस हरकत में आ गयी। पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।