फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फिर बढ़ने लगी बुखार पीड़ितों की संख्या

फिर बढ़ने लगी बुखार पीड़ितों की संख्या

Thu, 16 Nov 2017 11:00 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
फिर बढ़ने लगी बुखार पीड़ितों की संख्या
बुखार - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जनपद में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम में बदलाव के साथ एकबार फिर इसके पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को ही अकेले जिला अस्पताल में 34 मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक थी।
विज्ञापन


गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में अपराह्न दो बजे तक 600 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि बुखार से पीड़ित 16, सांस से पीड़ित 11 तथा निमोनिया से पीड़ित सात मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त सीएचसी तथा पीएचसी पर भी दिनभर मरीजों की भीड़ दिखाई देती रही। यहां तक कि झोलाछापों के यहां भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में बुखार और संक्रामक रोगियों की बढ़ती संख्या रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार को सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की संक्रामक रोग नियंत्रण टीम ने मोहल्ला रामलीला मैदान में भ्रमण किया।


टीम ने इस दौरान घरों के पास पानी न भरने देने, घरों में खुला पानी न रखने, पानी की टंकी सप्ताह में एकबार साफ करने की सलाह दी। टीम में डॉ. अनिल यादव, शैलेंद्र कुमार, अरविंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed