{"_id":"59dfad2b4f1c1b86698b57b5","slug":"101507831083-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद जिला अस्पताल चौकी का वायरलेस सेट मिला खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद जिला अस्पताल चौकी का वायरलेस सेट मिला खराब
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
वायरलेस
- फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में चिकित्सक व तीमारदार के मध्य मारपीट की घटना के बाद एसएसपी डा.मनोज कुमार ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वायरलेस सैट खराब मिला। चौकी कक्ष के बाहर फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए। सीएमएस कक्ष में बैठकर चिकित्सकों की अन्य समस्याओं को सुना। सुरक्षा का भरोसा दिया।
जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.शशि कुमार की तीमारदार सलीम के साथ मारपीट की घटना हो गई थी। इस घटना के बाद गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे एसएसपी डा. मनोज कुमार, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह, एसओ उत्तर लोकेश भाटी के साथ सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे। सीएमओ डा.एसके दीक्षित, सीएमएस डा.आरके पांडेय साथ थे।
चौकी पर रखा वायरलेस खराब मिला। एसएसपी ने चौकी पर दो महिला सिपाहियों की तैनाती के साथ स्टाफ को बढ़ाने का भरोसा दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में स्थित सीएमएस कक्ष में सुरक्षा आदि के संबंध में चर्चा की। सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा। ईएमओ डा. हंसराज वर्मा से मेडिकल के संबंध में मंथन भी किया।