फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी

नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी

Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी
शिकोहाबाद। कृषि विभाग में फील्ड ऑफीसर के पद पर नौकरी के नाम पर चार लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला कई माह पुराना है।
विज्ञापन


आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी निवासी आरिफ हसन ने मोहल्ले के ही दीपक कुमार से कृषि विभाग में फील्ड ऑफीसर के पद पर नौकरी दिलाने के लिए चार लाख रुपये मांगे। बेरोजगार दीपक ने किसी तरह रुपयों का इंतजाम करके आरिफ हसन को चार लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद आरिफ ने उसे एक फर्जी नियुक्त पत्र दिया और दिल्ली में पांच-छह दिन प्रशिक्षण पर भी भेज दिया, लेकिन उसका फर्जीबाड़ा ज्यादा दिन नहीं चला। जानकारी होते ही दीपक ने आरिफ से रुपये वापस करने के लिए कहा। इस पर आरिफ हसन ने उससे कुछ महीने का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब दीपक रुपये मांगने गया तो आरिफ हसन ने उसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र की जांच करने के बाद आरिफ हसन के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed