{"_id":"59948c6e4f1c1bd0118b45b5","slug":"101502907502-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला में निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में निकाली तिरंगा यात्रा
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। नगर में स्वाधीनता दिवस पर युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा सुभाष चौराहे, ठाकुर बीरीसिंह इंटर कालेज, सब्जी मंडी, रामाश्रम, भारत माता चौक पहुंची।
यहां तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने भारत माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद तिरंगा यात्रा राजकीय बालिका इंटर कालेज, रामलीला मैदान, मुख्य बाजार होते हुए दीपा का चौराहा पहुंची। जहां से पुन: सुभाष चौराहे पहुंचकर समाप्त हुई। भारत माता के स्वरूप में बग्गी पर सवार बालिका अनोखी छटा बिखेर रही थी।
एफएच मेडीकल कॉलेज में वाइस चेयरमैन डॉ. मोहम्मद आरिफ, प्राचार्य डा. एके गोयल ने झंडारोहण किया। डॉ. जितेंद्र चौहान डॉ. एके दुबे, रिजवान बेग, हर पाल सिंह, संतोश भटनागर मौजूद थे। गांधी विद्यालय टूंडली में प्रबंधक पवन कपूर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एमपी सिंह, देवलाल, सतेंद्रपाल सिंह, रामजी लाल, विजय प्रताप सिंह, पुष्पा, सत्य प्रकाश मौजूद थे। सामाजिक संस्था आप और हम कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी ने ध्वजारोहण किया।