फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विकास भवन पर प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विकास भवन पर प्रदर्शन

Mon, 03 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विकास भवन पर प्रदर्शन
anganbadi - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सोमवार को भी कामकाज ठप रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा और जिलाध्यक्ष आसमा कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। मानदेय 15 हजार करने और बढ़े मानदेय का शीघ्र भुगतान की मांग की।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा सांसद और वर्तमान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांग को सरकार बनने के बाद हल कराने का भरोसा दिया था लेकिन सरकार ने हमारी मांगों की ओर ध्यान ही नहीं दिया। जिलाध्यक्ष आसमा कुलश्रेष्ठ ने कहा प्रदेश सरकार ने अक्तूबर 2016 में कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाया था, जिसका भुगतान आज तक नहीं हुआ। हमें बढ़े मानदेय का भुगतान किया जाना चाहिए। मानदेय को 15 हजार करने की भी मांग की। मोहिनी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि एक जुलाई से लगातार आंदोलन चलेगा, क्योंकि प्रदेश सरकार के ने हमारे हाल पर ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर नयनतारा, रेखा देवी, सुनीता देवी, रामबेटी, जनक देवी, मीरा देवी, आरती सक्सेना, रेखा देवी, नयनतारा, हेमा, सुमित्रा देवी, सुनीता जैन, दीपा, राजकुमारी शामिल रहीं।
विज्ञापन


आंदोलन किया स्थगित
फिरोजाबाद। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि निदेशालय की ओर से कार्रवाई करने को 90 दिन का समय मांगा है। यही कारण है 90 दिन तक के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed