फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बरसात में अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट, बिजली गुल

बरसात में अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट, बिजली गुल

Thu, 29 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बरसात में अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट, बिजली गुल
ट्रांसफार्मर सही करते बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहर में 50 करोड़ की लागत से कराई जा चुकी अंडर ग्राउंड केबल कारगर साबित नहीं हुई है। मौसम की पहली बारिश ने ही अंडर ग्राउंड केबल की कलई खोल दी। बुधवार रात देवी रोड पर हुए फाल्ट से बड़े इलाके की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। गुरुवार दोपहर बाद तक आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन


विद्युत लाइन में आए दिन होने वाले फाल्ट से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पहले चरण में 43 करोड़ की लागत से अंडर ग्राउंड केबल बिछाई गई थी। दूसरे चरण में 60 करोड़ की लागत से काम चल रहा है। लगभग 30 करोड़ रुपये से लागत का काम पूरा भी हो चुका है। मगर विभाग की यह व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो रही है। मौसम की पहली बारिश में विभाग की अंडर ग्राउंड केबल व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


देवी रोड पर अंडर ग्राउंड केबल बर्स्ट हो जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। रात नौ बजे हुए फाल्ट के कारण देवी रोड, राजा का बाग, सोतियाना, मिश्राना, चौथियाना, पुरोहिताना, आंशिक नगरिया की आपूर्ति बाधित हुई। क्षेत्रवासी कैलाश मिश्रा, विनय गांधी, राकेश सोती, विनय सोती, मनोज चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, प्रदीप गुप्ता आदि ने रात में ही कर्मचारियों को फोन करके शिकायत की मगर उनकी नहीं सुनी गई। लोगाें ने रात में ही एसडीएम सदर से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार की सुबह अवर अभियंता मनीष कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। फाल्ट को काफी देर तक तलाश किया मगर फाल्ट नहीं मिला। अवर अभियंता ने बताया देर शाम तक आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed