फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एसपी के आश्वासन पर भी नहीं रुक सका विवाह

एसपी के आश्वासन पर भी नहीं रुक सका विवाह

Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसपी के आश्वासन पर भी नहीं रुक सका विवाह
कासगंज। ढोलना के ग्राम सुजातगंज में नाबालिग बालिका का विवाह कराए जाने का मामला सामने आया है। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ ने इस प्रकरण पर अपनी आपत्ति जताई है। मामले की सूचना प्रमुख सचिव महिला एवं बाल कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल कल्याण निदेशक को भेजी है।
विज्ञापन


समिति की अध्यक्ष आशादेवी राठौर ने कहा कि सुजातगंज में विवेक पुत्री भोजराज की शादी 19 जून को शिव नरायन पुत्र राम प्रकाश निवासी पिपरिया कन्नौज के साथ संपन्न हुई। बालिका की उम्र 15-16 साल है। जब इस प्रकरण की जानकारी समिति के संज्ञान में आई तो इस मामले को पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया, लेकिन थाना पुलिस की लापरवाही के चलते बाल विवाह संपन्न हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करने के लिए प्रमुख सचिव महिला बाल कल्याण विभाग, निदेशक महिला एवं बाल कल्याण तथा जनपाद के डीएम को पत्र भेजा गया है। हाजी डा. मौहम्मद मियां, अनीता शर्मा, लोकेंद्र देव आर्य, अनिल कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी ललितेश चौहान, हिना नाज, दानिश मियादाद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed