{"_id":"593c30504f1c1b397a8b45c7","slug":"101497116752-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बंद रहे भोगांव के बाजार, पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बंद रहे भोगांव के बाजार, पुलिस खाली हाथ
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
भोगांव में तैनात फोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को सराफा व्यापारी की हत्या कर लाखों की लूट के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है। वहीं घटना के खुलासे की मांग को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी भोगांव के बाजार बंद रहे। परिवारीजनों व व्यापारियों में आक्रोश है। एसपी थाने में कैंप कर रहे हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खुलासे के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की रात सराफा व्यापारी राजेश वर्मा जब दुकान बंद कर सिंधी वाली गली स्थित घर जा रहे थे। तभी गुरुद्वारे के समीप पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने लाखों के जेवर और नकदी लूटने के लिए उन्हें गोली मार दी। थैला न छोड़ने पर बदमाशों ने नाक के समीप गोली मारी थी जिसके बाद राजेश वर्मा जमीन पर गिर गए थे। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले। इस दौरान टोकने वाले एक युवक पर फायरिंग भी की गई थी। घटना के बाद से व्यापारियों में घटना को लेकर आक्रोश है। खुलासे की मांग को लेकर पुलिस पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एसपी राजेश एस खुद थाने में कैंप कर रहे हैं। खुलासे को लेकर एसटीएफ के अलावा फिरोजाबाद, आगरा और कई जिलों की स्वाट टीमों को लगाया गया है। एसपी पल पल की जानकारी ले रहे हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ कर घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।
शनिवार को भी एसपी के साथ एएसपी ओमप्रकाश, क्षेत्राधिकारी परमानंद पांडेय ने बाजार में गश्त करते रहे। बाजार भी बंद रहे। दूसरी ओर स्वर्णकार संघ घटना का खुलासा न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक घटना का खुलासा नहीं होता आरोपी पकडे़ नहीं जाते बंद जारी रहेगा।
विज्ञापन
व्यापार मंडल निकालेगा मौन जुलूस
सराफा व्यापारी की हत्या के विरोध में रविवार को व्यापार मंडल मौन जुलूस निकालेगा। जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नितिन उमेश ने बताया कि मौन जुलूस सुबह आठ बजे से निकाला जाएगा। जो थाने जाकर समाप्त होगा।
स्थिति पर खुफिया विभाग की नजर
सराफा व्यापारी की हत्या के बाद व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए खुफिया विभाग की टीमें पल पल की स्थिति पर नजर जमाए हुए हैं। वहीं लोगों से बातचीत कर जानकारी हासिल कर रहीं हैं। वहीं क्षेत्र में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।