{"_id":"593842674f1c1bfb048b4628","slug":"101496859239-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 और इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 और इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। स्मारकों के पास धड़ल्ले से अवैध निर्माण करने वाले लोगों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने जोर का झटका दिया है। स्मारकों के सौ मीटर दायरे में अवैध निर्माण करने पर पहले एफआईआर दर्ज कराई और अब इमारतों के ध्वस्तीकरण का आदेश भी जारी कर दिया। सिकंदरा, ताजमहल, एत्माद्दौला और मरियम टूम आदि स्मारकों के पास तीन महीनों में 110 अवैध निर्माण को पुरातत्व महानिदेशक ने ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं।
नगर निगम जहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है, वहीं प्रशासन के पास अवैध निर्माणों को तोड़ने के आदेश की फाइलें गई हुई हैं लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। एएसआई ने स्मारकों के सौ मीटर परिधि में हुए अवैध निर्माणों पर एफआईआर के बाद ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी कर दिए। तीन महीनों में कराई गई करीब 110 एफआईआर पर एएसआई ने ध्वस्तीकरण आदेश जारी कर दिए।
अब तक आगरा सर्किल में कुल 1310 अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके हैं। जून में जारी ध्वस्तीकरण आदेश के बाद 110 इमारतों को तोड़ने के लिए डीएम के पास फाइलें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
सिकंदरा स्मारक के दायरे में अवैध निर्माण ज्यादा
अकबर का मकबरा, सिकंदरा के सौ मीटर दायरे में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण किए गए हैं। सिकंदरा स्मारक पार्किंग गेट के सामने ही संतोष कुमार के दो मंजिला इमारत के निर्माण पर अप्रैल में एफआईआर कराई गई और अब ध्वस्तीकरण आदेश भी जारी हो गए। जोधा द ग्रेट होटल मामले के बाद एएसआई ने ध्वस्तीकरण प्रक्रिया को और तेज कर दिया है। सिकंदरा थाने के सामने मुकेश सैनी पर एफआईआर कराई गई, वहीं तीन अवैध निर्माणों पर नोटिस देकर ध्वस्तीकरण आदेश के लिए दिल्ली भेजा गया है।
ढाकरी के महल पर पाट दिया तालाब
गढ़ी भदौरिया स्थित ढाकरी के महल के प्रतिबंधित 100 मीटर दायरे में बच्चू सिंह के नाम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एफआईआर दर्ज कराई है। एएसआई के नोटिस के बाद भी बच्चू सिंह लगातार निर्माण कार्य करता मिला। यही नहीं, स्मारक से सटे तालाब पर भी मलबा डालकर पाटा जा रहा है और उस पर सड़क पार करके निर्माण भी शुरू कर दिया गया। एएसआई ने ध्वस्तीकरण आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।