{"_id":"6a42df60249812f2a308bb6c","slug":"100-athletes-familiarized-with-the-new-international-taekwondo-rules-agra-news-c-365-1-sagr1045-108627-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताइक्वांडो के नए अंतरराष्ट्रीय नियमों से रूबरू हुए 100 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताइक्वांडो के नए अंतरराष्ट्रीय नियमों से रूबरू हुए 100 खिलाड़ी
Tue, 30 Jun 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर
आगरा। ताइक्वांडो के तीन दिवसीय राष्ट्रीय निर्णायक (फाइट) फ्रेशर, रिफ्रेशर सेमिनार का समापन सोमवार को हो गया। फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं जिला ताइक्वांडो संघ के सहयोग से सिकंदरा के हिलमैन पब्लिक स्कूल में यह आयोजन किया गया। सेमिनार में विभिन्न राज्यों के लगभग 100 प्रतिभागियों और खेल अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मास्टर पंकज शर्मा ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों को विश्व स्तर पर ताइक्वांडो फाइट में हुए नवीनतम बदलाव, नियमों और बारीकियों से अवगत कराया गया। हाल ही में मलयेशिया से लौटे आंध्र प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संतोष श्रीरंगम ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी को प्रैक्टिकल और थ्योरी का विशेष प्रशिक्षण दिया।
-- -- -- -- -
आगरा के 19 खिलाड़ियों ने किया अपग्रेड
सेमिनार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि मेजबान आगरा से रिकॉर्ड 19 ब्लैक बेल्ट धारक खिलाड़ी, प्रशिक्षक और निर्णायकों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल तकनीक को अपग्रेड किया। इसमें मास्टर पंकज कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार रावत, संतोष कुमार सिंह, राज कुमार, पवन कुमार, करन, मृत्युंजय, आलोक, नीतू सिंह, प्रदीप गौर, स्वाति, चंचल, सुदर्शन देबनाथ, अमन, रूपल, इशांत, जतिन, गौरांशी और हिमांशु थापा शामिल रहे।
विज्ञापन
समापन पर हुई लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा के उत्तीर्ण प्रतिभागियों को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा, स्कूल के निदेशक डॉ. अविनाश पोखरियाल, प्रधानाचार्य डॉ. अंशु पोखरियाल, यूपी ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल कुमार, सरदार अजय पाल सिंह और सीईओ संगीता शर्मा ने प्रमाणपत्र दिए। संवाद