{"_id":"5ccc8790bdec22076019d1d4","slug":"10-year-boy-hostages-in-delhi-on-shop-may-be-human-trafficking-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने का झांसा देकर बालक को 20 में हजार बेचा, दिल्ली में दुकानदार ने बनाया था बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने का झांसा देकर बालक को 20 में हजार बेचा, दिल्ली में दुकानदार ने बनाया था बंधक
Fri, 03 May 2019 11:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बंधक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस साल के एक बालक को कुछ लोग बिहार से यह कहकर ले आए कि उसकी नौकरी लगवा देंगे। यह बालक बिहार में रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। इसे दिल्ली में बीस हजार में बेच दिया गया। यहां एक दुकानदार ने अपने यहां रख लिया था। वह किसी तरह से मुक्त होकर मथुरा पहुंचा और आरपीएफ को पूरा घटना की जानकारी दी। आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन संस्था को सौंप दिया है।
बच्चा शुक्रवार की दोपहर को करीब साढ़े बारह बजे झेलम एक्सप्रेस में आरपीएफ को मिला था। आरपीएफ के जवान बालक को लेकर मथुरा जंक्शन पर आ गए। उसने अपना इशहाक बताया।
बिहार में कहां का रहने वाला है यह साफ नहीं बता पा रहा है। वह बेहद डरा हुआ है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोग उसे नौकरी लगवाने की कहकर दिल्ली ले गए थे। उनके साथ में तीन-चार बच्चे और भी थे। उसे दिल्ली में एक बैग कारोबारी को सौंप दिया गया था।

वह गोदाम पर काम कराते थे। जब उसने जाने को कहा तो कारोबारी कहने लगा कि बीस हजार में लिया है। वह जा नहीं सकता। गुरुवार को वह किसी तरह वहां से भाग निकला। आरपीएफ ने उसकी सच्चाई जानने के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद ली है।
चाइल्डलाइन के कोआर्डिनेटर मोहम्मद सईद की माने तो यह बच्चा तस्करी करके दिल्ली में बेचा गया था। वह बच्चे से उसके घर का पता पूछने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए संस्था पुलिस से संपर्क साधेगी।