फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 teams are searching for Okendra Rana who attacked SP MP house

सपा सांसद के घर हमला: आकेंद्र राणा की तलाश में जुटीं पुलिस की 10 टीमें, बैंक खातों की भी जुटाई जा रही जानकारी

Sun, 30 Mar 2025 12:14 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:14 PM IST
सार

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला कराने वाले क्षत्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकेंद्र राणा का अब तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। दूसरे प्रदेशों में भी उसकी तलाश में दबिश दी गईं।

 

विज्ञापन
10 teams are searching for Okendra Rana who attacked SP MP house
करणी सेना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर तोड़फोड़ और पथराव के मामले में मुख्य आरोपी ओकेंद्र राणा की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित 10 टीमें लगी हैं। मगर, 3 दिन बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। राजस्थान और हरियाणा में दबिश दी गई लेकिन टीमें खाली हाथ रही।
विज्ञापन


उधर, पुलिस की दबिश के बावजूद ओकेंद्र राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। हालांकि इसकी मदद से पुलिस लोकेशन पता करने के प्रयास में लगी है। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के संजय प्लेस एचआईजी फ्लैट स्थित आवास पर बुधवार को क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने पथराव और तोड़फोड़ की। पुलिसकर्मी और सांसद समर्थकों को चोटें आई थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Operation Brahma: आगरा से म्यांमार गई मेडिकल टीम, 35 टन राहत सामग्री भी 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भेजी
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सांसद पुत्र रणजीत सुमन और दरोगा की तरफ से अलग-अलग दो केस दर्ज कराए गए हैं। एक केस में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा (हरियाणा) को मुख्य आरोपी दिखाया गया है। पुलिस की 10 टीमें आरोपी की गिरफ्तार में लगी हैं।


ये भी पढ़ें-जेएस यूनिवर्सिटी: फर्जी डिग्री प्रकरण में अब खुलेंगे राज, पुलिस उठाने जा रही ये कदम; इनकी बढ़ेगी मुश्किल

कुछ कार्यकर्ता और पदाधिकारी राजस्थान तो कुछ हरियाणा से आए थे। पुलिस ने दोनों राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी है। मगर, कोई हाथ नहीं आ सका है। पुलिस 3 दिन बाद यह भी पता नहीं कर सकी है कि बवाल करने वालों में काैन-काैन शामिल था। स्थानीय स्तर पर भीड़ में कितने लोग जुटे थे। पूर्व में 29 लोगों को पकड़ा गया था। मगर, उनकी संलिप्तता नहीं होने पर छोड़ दिए गए।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि टीमें लगी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। मुख्य आरोपी के बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। अलग-अलग स्थान पर दबिश दी गई है। घटना वाले दिन के वीडियो सामने आए हैं। इनसे आरोपियों की पहचान की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed