{"_id":"67e8bec108e46af3540e5e47","slug":"118-member-medical-team-left-for-myanmar-from-agra-under-operation-brahma-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Brahma: आगरा से म्यांमार गई मेडिकल टीम, 35 टन राहत सामग्री भी 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Brahma: आगरा से म्यांमार गई मेडिकल टीम, 35 टन राहत सामग्री भी 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भेजी
Sun, 30 Mar 2025 09:17 AM IST
अरुन पाराशर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 30 Mar 2025 09:17 AM IST
सार
म्यांमार में भूकंप के बाद राहत भेजने के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। इसके तहत मेडिकल व अन्य राहत सामग्री भेजी गई है। आगरा से भी 118 सदस्यीय मेडिकल टीम ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार रवाना हुई है।
विज्ञापन
ऑपरेशन ब्रह्मा।
- फोटो : ANI
विस्तार
भूकंप से म्यांमार में तबाही हुई है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। पड़ोसी देश की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। इसके लिए विशेष टीमों को वहां भेजा जा रहा है। इसकी कड़ी में आगरा से शनिवार को 118 सदस्यीय मेडिकल टीम को रवाना किया गया है।
2 सी-130 विमानों से टीम को हिंडन एयरबेस भेजा गया। टीम के साथ 60 बेड का अस्पताल, एक्सरे और जांच मशीन भी शामिल हैं। जवानों को भेजने के लिए गाजियाबाद स्थित पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट बनवाए गए। शनिवार को पासपोर्ट मिलने पर टीम को रवाना किया गया।
टीम शनिवार सुबह पांच बजे हिंडन एयरबेस पहुंची। इसमें 35 टन राहत सामग्री भी थी। सी 130 विमान में दो टीम के 80 जवान रहे। राहत बचाव कार्य के लिए गई टीम को विशेष जांच उपकरण के साथ ही अन्य सामान भी दिया गया है।
विज्ञापन
इनमें बेड, टेंट, कंबल, सोलर लैंप, हाईजीन किट, खाने के पैकेट, किचन सेट, जेनरेटर सेट के साथ ही एंटीबायोटिक और सामान्य दवाओं की किट भी दी गई है। दूसरा विमान शाम 4:30 बजे रवाना हुआ। इसमें आगरा के सैन्य अस्पताल की मेडिकल टीम रही। आगे भी टीम भेजी जा सकती है। टीम से जानकारी ली जाएगी।