फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 rings, thug, fled

सराफ की दुकान से 10 अंगूठियां ले गया ठग

Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
10 rings, thug, fled
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव लखौरा में एक ठग एक सराफा व्यवसायी को भ्रमित कर सोने की 10 अंगूठियां लेकर चला गया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो व्यापारी को ठगी का एहसास हुआ। थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर थाना क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी वीरेश कुमार की दुकान पर एक युवक पहुंचा और उनके पैर छुए। कहा कि उसे सोने की अंगूठी खरीदनी है, आपका परिचय हो तो किसी दुकानदार से शुद्ध सोने की अंगूठी दिला दें। वीरेश ने लखौरा औंछा मार्ग पर स्थित हरिओम ज्वैलर्स के स्वामी हरिओम से युवक को मिलवा दिया। उसे शुद्ध सोने की अंगूठी दिखाने की बात कह कर अपनी दुकान पर चले गए। इसके बाद ठग पास ही एक अन्य समाजसेवी की दुकान पर पहुंचा और उनसे स्वर्णकार से अच्छा सामान देने की सिफारिश करने को कहा। समाजसेवी ने भी स्वर्णकार से सिफारिश कर दी। अपनी दुकान पर जाकर बैठ गए। युवक ने स्वर्णकार से कहा कि मेरे घर पर बहन और बहनोई बैठे हुए हैं। मुझे पांच लेडीज तथा पांच जेंट्स अंगूठी खरीदनी हैं। आप उसे अंगूठियां दे दो वह कुछ देर में दिखाकर वापस आ जाएगा और भुगतान कर देगा। दो जिम्मेदार लोगों की सिफारिश को ध्यान में रखकर हरिओम ने ठग को 10 अंगूठियां कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये दे दीं। इसके बाद वह काफी देर तक ठग के आने का इंतजार करते रहे लेकिन जब वह नहीं आया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। सराफा व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed