फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 new parking sites to be built to relieve traffic congestion in crowded markets.

Agra News: घने बाजारों में जाम से निजात को बनेंगे 10 नए पार्किंग स्थल

Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
10 new parking sites to be built to relieve traffic congestion in crowded markets.
घने बाजारों में व्यापारियों और जनता को जल्द ही पार्किंग की किल्लत और जाम से छुटकारा मिलेगा। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर निगम की टीम ने मंगलवार को 10 प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया है। जमीन चिह्नित होने के बाद अब संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम और संपत्ति अधिकारी वैभव यादव ने जय पुरसनानी के साथ इन स्थलों का जायजा लिया। टीम ने जामा मस्जिद के सामने रेलवे लाइन के पास, नाला महावीर, बिजलीघर स्थित रक्षा विभाग की जमीन, पीपल मंडी, पुरानी चुंगी दरेसी नंबर-3, हाथी घाट स्थित शौचालय के पीछे, शाहगंज विद्यालय के पास, सिंधी बाजार और कोतवाली के समीप के स्थलों को परखा। सिंधी बाजार में जलकल टंकी पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग प्रस्तावित है, जबकि पीपल मंडी में पुरानी पार्किंग के ऊपर नई पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद नगर निगम अब इन जमीनों पर अपनी सहमति बनाएगा। जिन स्थलों पर अन्य विभागों रेलवे, रक्षा या उद्यान का स्वामित्व है, वहां से एनओसी ली जाएगी। प्रक्रिया में आने वाली किसी भी विभागीय अड़चन को जिलाधिकारी के स्तर से दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed