फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10.45 lakh rupped loot with businessman in firozabad by fake crime branch officer

फिरोजाबाद में क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लूटा: बकरा व्यापारी से 10.45 लाख रुपये की लूट से मची सनसनी

Wed, 14 Jul 2021 05:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 14 Jul 2021 05:54 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अखिलेश नरायण ने बताया कि पीड़ित व्यापारी ने लूट की तहरीर दी है। बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। घटना के खुलासे को टीम लगातार प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
10.45 lakh rupped loot with businessman in firozabad by fake crime branch officer
demo

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में कार सवार बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया।  क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर कार सवार बदमाश बकरा व्यापारी से 10.45 लाख रुपये की नकदी लूटकर ले गए। बदमाशों ने व्यापारी, उसके साथी और मैक्स चालक को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर अपने वाहन में बैठाया। लूट की सूचना पर एसएसपी अशोक कुमार के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


जसराना के गांव मुस्तफाबाद निवासी चंद्रभान पुत्र दिवारीलाल बकरों का व्यापार करता है। बुधवार को वह मैक्स गाड़ी से अपने साथी साहिल पुत्र मोहन निवासी दांतनगर जिला आगरा व चालक संजू पुत्र विजय निवासी कायथा थाना नारखी के साथ सिकंदराराऊ में लगने वाली बकरा मंडी से बकरों की खरीदारी के लिए जा रहा था। ये लोग एका क्षेत्र के गांव फरीदा मोड़ स्थित भट्ठे के समीप पहुंचे, तभी कार सवार बदमाशों ने मैक्स रुकवा ली।
विज्ञापन


बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया और हथियारों के बल पर चंद्रभान, साहिल और संजू को अपनी कार में  बैठा लिया। मैक्स जीप को भी कब्जे में ले लिया। बाद में मैक्स जीप को नकटपुर एका के समीप छोड़ दिया जबकि बकरा व्यापारी के साथ संजू और साहिल को सुजातपुर के समीप खेतों में छोड़कर भाग गए। बदमाश बकरा व्यापारी के पास रखी करीब दस लाख 45 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। वारदात के दौरान बदमाशों ने तीनों के मुंह पर टेप भी लगा दी थी। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ितों ने शोरगुल किया तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। थानाध्यक्ष एका महेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी ने लूट की तहरीर दी है। देर शाम तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी देहात ने बताया कि घटना के खुलासे को टीम लगातार प्रयास कर रही है। घटना का वर्क आउट जल्द कर दिया जाएगा। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।

कपूत की करतूत: भगवान के दर्शन कराने के बहाने मां को जंगल को छोड़ गए, कई घंटे भूख-प्यास और दर्द से कराहती रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed