{"_id":"8e3dc68e2eea980dd45bafeab2b17388","slug":"aarushi-murder-case-rajesh-talwar-nupur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में क्या कर रहे हैं तलवार दंपति?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में क्या कर रहे हैं तलवार दंपति?
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Nov 2013 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलवार दंपति जेल में बाकी बंदियों से अलग-थलग हैं। डासना जेल के सूत्रों की मानें तो न वे किसी से बात कर रहे हैं और न कोई उनसे। कुछ बंदी उन्हें कातिल समझ रहे हैं, जबकि कुछ को उनसे सहानुभूति है।
विज्ञापन
तलवार दंपति नॉवेल पढ़ने में मसरूफ हैं। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज ने बताया कि दंपति तीन नॉवेल लेकर जेल आए थे, जिनमें से दो नॉवेल नूपुर पढ़ रही हैं और एक नावेल राजेश तलवार।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ने बताया कि राजेश तलवार जेल में डॉक्टरों का सहयोग करेंगे। वह न डॉक्टर बनेंगे और न ही कंपाउंडर, बल्कि डॉक्टरों के साथ एक अटेंडेंट (परिचारक) की तरह काम करेंगे।
विज्ञापन
पढ़ें:- आरुषि हत्याकांड: सीबीआई नहीं करेगी अब फांसी की मांग
सुबह में दंपति ने चने और गुड़ का नाश्ता किया। दोपहर में चावल, दाल और आलू गोभी की सब्जी खाई। शाम को भी खाना खाया। दोनों धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।
जेल अधीक्षक ने बताया कि नूपुर का बीपी अभी पूरी तरह से नॉर्मल नहीं हुआ है। उनका बीपी 102-140 चल रहा है। बता दें कि मंगलवार को नूपुर तलवार का बीपी बढ़कर 160 तक पहुंच गया था।
पढ़ें:- आरुषि मर्डर केस: नूपुर और राजेश तलवार को उम्र कैद
उन्होंने बताया कि तलवार दंपति से जेल में मिलने की प्रक्रिया सामान्य ही रहेगी। जेल में परिजनों और बाहरी लोगों से जालियों के बाहर से ही मिला जा सकेगा।
डिफेंस 10-15 दिन में जाएगा हाईकोर्ट
डिफेंस के अधिवक्ता मनोज सिसौदिया ने बताया कि डिफेंस हाईकोर्ट जाने के लिए जजमेंट का अध्ययन कर रहा है। 10 से 15 दिन में डिफेंस हाईकोर्ट जा सकते हैं।
पढ़ें:- आरुषि केसः रोते रहे राजेश-नूपुर, नहीं खाया खाना
डिफेंस हाईकोर्ट गया तो केस लड़ेंगे
सीबीआई के पीपी बीके सिंह ने बताया कि वे फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट नहीं जाएंगे। वे कोर्ट से फैसले से संतुष्ट हैं। अगर डिफेंस हाईकोर्ट जाता है तो वे केस लड़ेंगे।
नूपुर के परिवार वाले आए मिलने
जेल अधीक्षक ने बताया कि तलवार दंपति प्रत्येक शनिवार को 20 मिनट के लिए आपस में मिल सकेंगे। बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे नूपुर की बहन रितु, भाई समीर और भाभी श्रीलेखा दंपति से मिलने पहुंचे। इनकी 20 मिनट तक मुलाकात हुई।
बता दें कि राजेश तलवार का कैदी नंबर 9342 है और नूपुर का 9343। राजेश का बैरक नंबर 11 है और नूपुर का 13। पिछली बार राजेश का बैरक नंबर 4 था और नूपुर का 14। हालांकि नूपुर को पिछली बार भी पहले एक दिन 13 नंबर में ही रखा गया था। राजेश के बैरक में 11 बंदी हैं और नूपुर के बैरक में 33 महिला बंदी।