{"_id":"124-57638","slug":"Lucknow-57638-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू प्लेटिनम बस ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू प्लेटिनम बस ने युवक को रौंदा, मौत
Lucknow
Updated Wed, 01 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोहनलालगंज। गोपालखेड़ा गांव के पास मंगलवार को बेकाबू प्लेटिनम लाइन बस ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला। बाइक सवार युवक बस के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसकी मौकेपर ही मौत हो गई। युवक की मौत से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने बस को जलाने का प्रयास किया। वहीं उधर से गुजर रही बसों पर भी पथराव किया जिससे कई सवारियां घायल हो गईं। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ व एसडीएम ने लोगों को शांत करवा कर शांत करवा जाम खुलवाया।
मोहनलालगंज के इनकम टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त नौमीलाल यादव का पुत्र वेद प्रकाश उर्फ रिंकू (28) मंगलवार को थ्र्रेशिंग कार्य के लिए मोहनलालगंज स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक से डीजल लेने जा रहा था। वह गोपालखेड़ा मोड़ के पास पहुंचा ही था कि लखनऊ से रायबरेली जा रही प्लेटिनम लाइन बस ने उसे रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक बस के नीचे फंसकर लगभग पचास मीटर दूरी तक घिसटता चला गया। घटना के बाद बस चालक महिला परिचालक समेत मौकेसे फरार हो गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में गांव के लोग वहां पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया।
नाराज लोगों ने टक्कर मारने वाली बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ डाले। वहीं लखनऊ की ओर से आ रही तीन बसों पर भी पथराव कर उनके शीशे तोड़ डाले। पथराव से बसों में सवार रामचंद्र, विवेक, धनपति, अमर, सुरेंद्र समेत कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने नीचे फंसी मृतक की बाइक में आग लगाकर बस को जलाने का प्रयास किया। बवाल की सूचना पर सीओ जनक प्रसाद द्विवेदी निगोहां, गोसाईंगंज व मोहनलालगंज थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और बस के नीचे से जल रही बाइक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने बाइक में लगी आग को बुझाया। इसी बीच एसडीएम एसएन यादव मौकेपर पहुंच गए। नाराज लोगों ने उनसे गोपालखेड़ा मोड़ पर चौराहा बनवाए जाने की मांग की। एसडीएम ने उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बाद में मृतक के भाई नारेंद्र ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
घर में मचा कोहराम
युवक वेद प्रकाश की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पिता नौमीलाल व मां भगवंता देई बेसुध होकर गिर पड़े। भाई शैलेंद्र, सलिव और बहन सविता का भाई के छोड़कर चले जाने केगम में रो-रोकर बुरा हाल था। मां बस यहीं रट लगाए जा रही थी कि थोड़ी देर में घर वापस आने की बात कहकर निकला था।
यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
गुस्साए ग्रामीणों के लखनऊ की ओर से आ रही तीन बसों पर किए गए पथराव से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को इलाहाबाद जाने के लिए दूसरे साधनों के घंटों भटकना पड़ा। यात्रियों ने आरोप लगाया कि परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर पर सूचना देने केबावजूद दूसरी बसों का कोई इंतजाम नहीं किया गया। कुछ ऐसी ही दिक्कतों को सामना उपनगरीय बसों के यात्रियों को भी करना पड़ा।