फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11 BJP leaders cut pockets during BJP state president's reception

यूपीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान 11 भाजपा नेताओं की कटी जेब, ढाई लाख उड़ाए

Mon, 30 Sep 2019 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
11 BJP leaders cut pockets during BJP state president's reception
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर में हनुमान नगर तिराहे से चील्ह तिराहे के बीच रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वागत के दौरान 11 भाजपा नेताओं की जेब कट गईं । पाकेटमारों ने दो से ढाई लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए आ रहे थे। चील्ह थाना क्षेत्र के हनुमान नगर से लेकर चील्ह तिराहे तक भाजपा नेता और कार्यकर्ता स्वागत के लिए इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन


 मौका पाकर चोर भी भीड़ में शामिल हो गए। चोरों ने भीड़ में एक के बाद एक 11 लोगों की जेब काट ली। इसमें कई कई के जरूरी कागजात भी थे। जेब कटने के बाद लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ में पाकेटमारी का शिकार होने वालों में जिला सहकारी बैंक के उप सभापति अमित सिंह का साढ़े सात हजार, दिनेश तिवारी का आठ हजार, अखिलेश सिंह का 10 हजार, पंकज सिंह चंदेल का 28 हजार रुपया चोरी हुआ।

इसके अलावा श्याम बहादुर सिंह का 30 हजार, विक्रम सिंह का पांच हजार, इंद्रपति सिंह का साढ़े सात हजार, राजेश सिंह का साढ़े सात हजार, संतोष दुबे का 300, आलोक सिंह पटेल का 80 हजार, अमित सिंह पटेल का 20 हजार रुपया चोरी हुआ।

इसके अलावा पर्स में लाइसेंस, एटीएम कार्ड, पहचान पत्र आदि गायब हो गया। इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन में भी चोरों ने कई लोगों का जेब काटी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed