{"_id":"581e2f684f1c1bab31439648","slug":"fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में प्रदूषण का असर मुरादाबाद मंडल पर, आसमान में छाई धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में प्रदूषण का असर मुरादाबाद मंडल पर, आसमान में छाई धुंध
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिवाली के बाद प्रदूषण की जद में आई देश की राजधानी का असर अब मुरादाबाद मंडल पर दिखने लगा है। मंडल के सभी जिलों में दिन निकलते ही धुंध की चादर तनी हुई है,जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। आंखों में जलन की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं।
दिवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली जबर्दस्त प्रदूषण की जद में आ गई है। दिल्ली की धुंध का असर अब धीरे-धीरे मुरादाबाद मंडल पर भी दिखने लगा है। रामपुर में हालात काफी खराब होते दिख रहे हैं। दो दिन से सुबह और शाम के वक्त पूरे माहौल में धुंध दिख रही है। हालांकि अभी कोहरे का कोई असर नहीं है, लेकिन धुंध बिल्कुल साफ देखी जाने लगी है।
विज्ञापन
शनिवार को पूरे माहौल में धुंध का असर देखा गया है। धुंध के के पीछे जगह-जगह कूड़े का जलाया जाना बताया जा रहा है। मुरादाबाद में रामगंगा किनारे के कुछ इलाकों और रामपुर में कोसी नदी के इलाके में ई कचरे को भी जलाया जाना वजह है।
विज्ञापन