फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti Quotes Keep these things hidden from your friends chanakya niti in hindi

Chanakya Niti: अपने सबसे करीबी दोस्त से भी छुपाएं ये बातें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Sat, 21 Dec 2024 10:36 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 10:36 AM IST
सार

Keep These Things Secret To Your Friends: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र से जुड़े लगभग हर क्षेत्र का उल्लेख किया है। इस वजह से कई लोगों के लिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए चाणक्य नीति का मार्गदर्शन बेहद जरूरी हो गया है।  चाणक्य नीति के माध्यम से आप परेशानी से बाहर निकलते हैं और इस तरह आप अधिक सफल हो सकते हैं।
 

विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes Keep these things hidden from your friends chanakya niti in hindi
Chanakya Niti For Life - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chanakya Niti Sutra: आचार्य चाणक्य की तुलना दुनिया के महानतम विद्वानों से की जाती है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव के आधार पर चाणक्य नीति लिखी। इसमें उन्होंने धर्म, अर्थ और कर्तव्य के साथ-साथ जीवन की कई महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में बताया है। साथ ही आचार्य चाणक्य ने बुद्धिमान व्यक्ति के लिए भी कुछ बातें कही हैं। आचार्य चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' नामक पुस्तक की भी रचना की, जिसमें राजनीति, युद्ध और जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र है, जो मनुष्य को सही दिशा में चलने का मार्गदर्शन करती है।
विज्ञापन


आचार्य चाणक्य की पुस्तक 'चाणक्य नीति' आज भी युवाओं का मार्गदर्शन करती है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस ग्रंथ का पालन करता है उसे जीवन में हमेशा सफलता और सम्मान मिलता है। इस पुस्तक में वह उन लोगों के बारे में भी बात करते हैं जिन पर आपको भरोसा करना चाहिए और लोगों के साथ अपनी बातें कैसे साझा करनी चाहिए। तो आइए जानें कौन सी बातें आपको किसी और से शेयर नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
 

Chanakya Niti Quotes Keep these things hidden from your friends chanakya niti in hindi
Chanakya Niti For Life - फोटो : adobe stock

विश्वसेत्कुमित्रे च मित्रे चापि न विश्वसेत्। 
कदाचित्कुपितं मित्रं सर्वं गुह्यं प्रकाशयेत्॥

 

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि कुमित्र पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। साथ ही कभी भी अपने दोस्त पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें क्योंकि जिस दोस्त पर आपने भरोसा किया है वही दोस्त एक दिन गुस्से में आकर आपके राज दूसरों से साझा कर सकता है। इस कारण आपको अपना राज हमेशा छिपाकर रखना चाहिए।
 

Rahu Gochar 2025: साल 2025 में राहु का राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव?

Ketu Gochar: साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल और करेंगे बड़ा राशि परिवर्तन, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Yearly Horoscope 2025: नए साल 2025 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नववर्ष

Chanakya Niti Quotes Keep these things hidden from your friends chanakya niti in hindi
Chanakya Niti For Life - फोटो : adobe stock

मनसा चिन्तितं कार्यं वाचा नैव प्रकाशयेत् । 
मन्त्रेण रक्षयेद् गूढं कार्य चापि नियोजयेत् ।।


इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब तक आपने जो काम ठान लिया है वह पूरा न हो जाए, तब तक उस काम के बारे में एक शब्द भी न बोलें। आपके महत्वपूर्ण निर्धारित कार्य के बारे में अन्य व्यक्तियों को कोई जानकारी नहीं होनी चाहिए। इस तरह से किया गया काम हमेशा सफल बनाता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed