Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti Follow These Life Lessons To Learn How To Become Rich

चाणक्य नीति: सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये नीतियां, जीवन में मिलेगी अपार सफलता और सम्मान

Sun, 29 Nov 2026 01:56 PM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 29 Nov 2026 01:56 PM IST
सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में धन कमाने, बचत करने और सही फैसले लेने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। अगर आप भी जीवन में आर्थिक रूप से मजबूत और धनवान बनना चाहते हैं, तो चाणक्य की इन सीखों को अपने जीवन में अपनाना फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti Follow These Life Lessons To Learn How To Become Rich
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chanakya Niti For How To Become Rich: आचार्य चाणक्य की नीतियों को जीवन में सफलता, धन और समृद्धि पाने का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन माना जाता है। उन्होंने अपनी शिक्षाओं में न केवल मुश्किल परिस्थितियों से निकलने के तरीके बताए हैं, बल्कि धन कमाने और उसे सही तरीके से संचित करने के कई सूत्र भी दिए हैं। आज के समय में हर व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत और संपन्न बनना चाहता है। ऐसे में चाणक्य की नीतियां काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं। अगर आप भी जीवन में अपार धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं, तो जानिए आचार्य चाणक्य की वे खास बातें, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन



स्वहस्तग्रथिता माला स्वहस्तघृष्टचंदनम्।
स्वहस्तलिखितं स्तोत्रं शक्रस्यापि श्रियं हरेत्।।



चाणक्य नीति के अनुसार इसका अर्थ है कि, जो व्यक्ति अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल कर सकता है। उसे भगवान की स्तुति के लिए किए जाने वाले उपाय भी खुद से करने चाहिए, दूसरों के भरोसे रहने से कोई फायदा नहीं होता है।

विज्ञापन



दरिद्रता धीरतया विराजते कुवस्त्रता शुभ्रतया विराजते।
कदन्नता चोष्णतया विराजते कुरूपता शीलतया विराजते।।

 



चाणक्य नीति के अनुसार इसका अर्थ है कि, अगर व्यक्ति गुणी है तो उसके दोषों पर ध्यान नहीं जाता है, इसी तरफ कपड़ा भले ही सस्ता हो लेकिन साफ होना चाहिए। भोजन साधारण ही क्यों न हो लेकिन उसे अच्छे से पकाने के बाद ताजा खाना चाहिए।यानी किसी भी व्यक्ति में गुणों की प्रधानता होनी चाहिए, दिखावे की नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन




धनहीनो न हीनश्च धनिकः स सुनिश्चयः।
विद्यारत्नेन यो हीनः स हीनः सर्ववस्तुषु।।




चाणक्य नीति के अनुसार इसका अर्थ है कि, धन से हीन मनुष्य दीन-हीन नहीं होता है, अगर वह विद्या धन से युक्त हो तो वह धनी होता है। लेकिन जिस मनुष्य के पास विद्यारूपी रत्न नहीं है, उसके पास हर चीज की कमी होती है।
 



आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, मनुष्य कुछ कर्मों से देवराज इंद्र के समान धन वैभव, राज पाट हासिल कर सकता है। कलियुग में इंद्र के समान धनी होने से आशय है कि असीम धन संपत्ति का मालिक होने से है। आचार्य चाणक्य की शिक्षाओं और नीतियों को याद करना और उनसे सीख लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सफलता की राह पर आगे बढ़ने और करियर में तरक्की के लिए उनके नीति शास्त्र में ऐसे सूत्र हैं जो सामान्य व्यक्ति को भी ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed