फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   zila parishad meeting at shimla.

जिला परिषद बैठक में हंगामा, सामने आया किसानों का दर्द

Thu, 25 Dec 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Dec 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
zila parishad meeting at shimla.

जिला परिषद शिमला की त्रैमासिक बैठक में मनरेगा के तहत 13वें वित्तायोग में 88 लाख 74 हजार की अनुदान राशि पारित की गई। परिषद के अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिला परिषद की बैठक में जिप और पंचायत समिति के सदस्यों ने 112 विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


52 मुद्दों का निपटारा किया गया। बैठक में बंदरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान और उनकी जनसंख्या को नियंत्रित करने पर भी विस्तार से चर्चा की। इस मामले को प्रदेश सरकार के स्तर पर उठाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में नए लट्ठे बनाए जाने, नेरवा में उपतहसील भवन निर्माण, स्कूलों के भवन निर्माण, गुज्जर बस्तियों को कब्रिस्तान की भूमि आवंटित करने, ठियोग में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग का मंडल तथा मिनी सचिवालय खोलने, विभिन्न सडकों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में डालने, विद्युत विभाग में रिक्त पदों को भरने के मुद्दे भी उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बैठक में चौपाल और दूरदराज के अन्य क्षेत्रों में अतिरिक्त बसें चलाने, कुपवी सब तहसील और झिकनी पुल में गैस एजेंसी खोलने, कोल्ड स्टोर खोलने, विभिन्न क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने, कोटखाई में अग्निशमन केंद्र खोलने, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।


इसके साथ ही कई समस्याओं को भी बैठक में उठाया गया। बैठक में गत त्रैमासिक आयव्यय को पारित करने के साथ 13वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान राशि पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed