फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Smart City to get a share of lift and escalator earnings

Shimla News: लिफ्ट-एस्केलेटर की कमाई में स्मार्ट सिटी लेगा शेयर, अधूरे काम पूरा करने के निर्देश

Fri, 09 Oct 2026 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Smart City to get a share of lift and escalator earnings
जाखू एस्केलेटर, विकासनगर और मिडिल बाजार लिफ्ट की आय पर चर्चा
विज्ञापन

लक्कड़ बाजार और ऑकलैंड लिफ्ट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्मार्ट सिटी मिशन में शहर में तैयार की जा रही लिफ्ट और एस्केलेटर परियोजनाओं से होने वाली कमाई में स्मार्ट सिटी को भी हिस्सा मिलेगा। वीरवार को स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक हरबंस ब्रेस्कान की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की प्रगति के साथ आय के बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जाखू एस्केलेटर, विकासनगर लिफ्ट और मिडिल बाजार लिफ्ट से होने वाली आय और उसमें स्मार्ट सिटी तथा रोपवे कॉरपोरेशन की हिस्सेदारी पर चर्चा की गई। अधिकारियों के अनुसार पहले हुए समझौते के तहत कमाई में 30 से 45 फीसदी हिस्सा स्मार्ट सिटी को दिया जाना है। बैठक में शहर में अभी अधूरे पड़े लक्कड़ बाजार लिफ्ट और ऑकलैंड लिफ्ट के कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्रबंध निदेशक ने दोनों परियोजनाओं का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और लंबित काम निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। निदेशक ने कहा कि पहले तय एग्रीमेंट के अनुसार ही शेयर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed