फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth drowned in neda river in sirmour

नदी पार कर रहा था और तभी आई मौत

Thu, 17 Jul 2014 01:22 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
youth drowned in neda river in sirmour

थाना क्षेत्र शिलाई के तहत आने वाली बाली कोटी पंचायत के गांव कोटी में बुधवार सुबह नेड़ा खड्ड को पार करते समय एक युवक के साथ दर्दनाक हादसा हुआ। युवक मवेशियों सहित उफनती खड्ड को पार कर रहा था।

विज्ञापन


मवेशी खड्ड पार कर गए लेकिन युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। उधर खबर मिलते ही गांव के दर्जनों लोग युवक को तलाश करने नेड़ा खड्ड पहुंचे। लेकिन घंटों तलाशने के बाद ग्रामीण गंदले पानी में युवक को नहीं ढूंढ पाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इलाके में मंगलवार देर रात एवं बुधवार तड़के से शुरू हुई भारी वर्षा के कारण नेड़ा खड्ड उचानक उफान पर आ गया।

नहीं मिल पाया शव

youth drowned in neda river in sirmour

बुधवार सुबह भीम सिंह पुत्र पातीराम निवासी गांव कोटी अपने पशुओं को नेड़ा खड्ड से वापस ला रहा था। मवेशी जैसे-तैसे खड्ड पा कर गए। मगर भीम सिंह पानी के तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भीम सिंह को खड्ड में तलाशने लगे मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। उधर बालीकोटी पटवार वृत के ग्रामीण राजस्व अधिकारी दिनेश शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि नेड़ा खड्ड में युवक के बहने की सूचना मिली है।

तलाशी करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। विभाग ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed