{"_id":"61969d1832fe4873a56e3bc7","slug":"youth-dies-one-injured-after-motorcycle-falls-into-deep-gorge-shimla-news-sml39068523","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में बाइक गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में बाइक गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोनहाट (सिरमौर)। उपमंडल के रोनहाट-रास्त सड़क पर उजालखाल के पास गहरी खाई में गिरने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भीम सिंह पुत्र नट्टू राम (30) वर्ष निवासी देवलाह, ग्राम पंचायत रास्त, उपतहसील रोनहाट के तौर पर हुई है। जबकि इसी गांव का बलवीर सिंह पुत्र अमर सिंह (38) घायल हुआ है। भीम सिंह की बहन की 19 नवंबर को शादी होनी है। शादी का समान लेने के लिए दून गया था। बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी घर से उठेगी, किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
20 नवंबर को बरात घर आनी है। घर पर शादी की खुशियों के बीच अब बहन की डोली से पहले भाई की अर्थी घर से उठेगी। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।